Azamgarh News:AGTA-2024 में चयनित मेधावियों का हुआ सम्मान, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

AGTA-2024 में चयनित मेधावियों का हुआ सम्मान, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रेरित

आजमगढ़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लालगंज-गोरक्ष प्रांत एवं ग्राम समाज पी.जी. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम समाज पी.जी. महाविद्यालय के सभागार में “मेधा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में UPSSSC Agriculture Technical Assistant (AGTA)-2024 परीक्षा में चयनित महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विष्णु देव यादव तथा मुख्य अतिथि डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने की। प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है और ऐसे सम्मान समारोह अन्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों से किसानों की समस्याओं के समाधान एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव यादव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और धैर्य ही सफलता की कुंजी है।

विशिष्ट अतिथि सात्विक श्रीवास्तव (विभाग संगठन मंत्री, आजमगढ़) ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में AGTA-2024 में चयनित वैभव राय, महेंद्र प्रजापति, किशन शर्मा, शिल्पा यादव, शालिनी पांडेय एवं आवेश कुमार पटेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री उज्जमा अंसारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button