Azamgarh news :वन स्टॉप सेंटर में युवती की मृत्यु प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच, 10 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं साक्ष्य एवं बयान

वन स्टॉप सेंटर में युवती की मृत्यु प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच, 10 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं साक्ष्य एवं बयान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर, आजमगढ़ अविनश कुमार गौतम ने अवगत कराया है कि दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 5.49 बजे वन स्टॉप सेन्टर, आजमगढ़ में आवासित पीड़िता नैना पुत्री राजमन निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना-दीदारगंज, आजमगढ़ द्वारा वन स्टॉप सेन्टर परिसर स्थित शौचालय में एक्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के सहारे फॉसी लगाकर आत्म-हत्या कर ली गयी। पीड़िता को बाल कल्याण समिति आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में दिनांक-05 जुलाई 2026 को वन स्टॉप सेन्टर में अस्थायी रूप से आवासीत कराया गया था।

निदेशक, महिला कल्याण उ०प्र०, लखनऊ द्वारा घटना अत्यन्त गंभीर एवं संवेदनशील प्रकृति की होने के दृष्टिगत प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच कराये जाने के अनुरोध के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-196 के अन्तर्गत उप जिला मजिस्ट्रेट-सदर को मजिस्ट्रेट/जॉच अधिकारी नामित किया गया है, जिसके अनुपालन में उप जिला मजिस्ट्रेट-सदर द्वारा प्रकरण की जाँच की जा रही है।

उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कुछ कहना/कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह उप जिला मजिस्ट्रेट-सदर के न्यायालय/कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में दिनांक-10 अगस्त 2026 की सायं 05:00 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button