Azamgarh news :बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध एएचटी, जीआरपी, आरपीएफ व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों को बाल श्रम न कराने के दिए निर्देश

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध एएचटी, जीआरपी, आरपीएफ व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों को बाल श्रम न कराने के दिए निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में संचालित बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी, थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) के पर्यवेक्षण में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण कर बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में व्यापक जनजागरूकता की गई। दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों से श्रम न कराएं। बाल श्रम कराते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

संयुक्त टीम द्वारा आमजन को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 की जानकारी दी गई तथा अपील की गई कि यदि कहीं कोई बालक या बालिका बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति अथवा किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समयबद्ध सहायता एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button