Azamgarh news:चेहल्लुम पर्व को लेकर गंभीरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Azamgarh news: Peace committee meeting held at Gambhirpur police station regarding Chehalum festival

गंभीरपुर/आजमगढ़। चेहल्लुम (चालीसवां) पर्व के मद्देनज़र बुधवार को गंभीरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी 2 अगस्त एवं कुछ स्थानों पर 3 अगस्त को मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावे में दो, जहानियांपुर में एक, फैजुल्लापुर में एक तथा पीताम्बरपुर में एक स्थान पर ताजिया रखी जाएगी।थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ताजियादारों से निर्धारित मानकों का पालन करते हुए अधिक ऊंचाई की ताजिया न रखने की भी अपील की।बैठक में उपनिरीक्षक ज्ञान यादव सहित समसुल हसन, जफर आलम, मोहम्मद आरिफ, दिलावर, मोहम्मद सगीर, अशफाक, मोहम्मद साजिद एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



