Azamgarh news :खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिये गये 11 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को किया गया जागरूक

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिये गये 11 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को किया गया जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी, आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल द्वारा सगड़ी तहसील के तेरही स्थित प्रतिष्ठान से 01 छेना मिठाई, केशवपुर से 01 खोया, छीहीं से 01 बर्फी, अंजान शहीद से 02 बर्फी का नमूना, निजामाबाद तहसील के गम्भीरपुर से 01 बेसन लड्डू, फरिहां से 01 छेना मिठाई, लालगंज तहसील के धीरा से 01 पनीर, चेवार से 01 रिफाइण्ड पाम आयल, सदर तहसील के सठियांव स्थित प्रतिष्ठान से 01 पेड़ा का नमूना, बूढ़नपुर तहसील के अतरैठ से 01 खारी का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कांवड मार्ग स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए खाद्य विभाग द्वारा निर्गत खाद्य पंजीकरण अपने प्रतिष्ठानो पर के दृश्य स्थानों पर प्रदर्शित करें एवं प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थो के रेट लिस्ट भी प्रदर्शित करें। आम जनमानस के फीड बैक हेतु विभाग द्वारा निर्गत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप्प खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों पर चस्पा किये गये।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार कार्यवाही जनपद में श्रावण मास के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे खुले एवं अस्वच्छकर परिस्थित में खाद्य पदार्थो का भण्डारण एवं विक्रय कदापि न करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविन्द यादव, बिरेन्द्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम सम्मिलित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button