Azamgarh news :बालिका के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

बालिका के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पर वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 20.07.2026 को परिवार के घर पर न होने का लाभ उठाकर अभियुक्त आलोक निषाद पुत्र इन्द्रमणि निषाद निवासी वैशपुर थाना अतरौलिया, उम्र 19 वर्ष ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 296/26 धारा 65(1), 351(3), 333 बीएनएस तथा 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम आलोक निषाद पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिला सम्बन्धि अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.07.2026 को थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आलोक निषाद पुत्र इन्द्रमणि निषाद, निवासी वैशपुर थाना अतरौलिया, उम्र 19 वर्ष को ग्राम तेजापुर से समय करीब 09:20 बजे गिरफ्तार कर चालन मा0 न्यायालय किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button