Azamgarh news :जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार 

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

रौनापार थाना अंतर्गत देवारा खास राजा ( झगरवा ) निवासी ननन यादव निवासी द्वारा तहरीर दिया गया कि उनके भाई कमलेश यादव पर मानिकपुर-अभनपट्टी मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास पुरानी रंजिश को लेकर इन्द्रेश यादव, बहादूर यादव एवं अन्य व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 140/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान राधेश्याम यादव का नाम प्रकाश में आने पर मुकदमे में धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक अनुराग पाण्डेय मय हमराह द्वारा दिनांक 30.07.2026 को अभियुक्त राधेश्याम यादव को नैनीजोर बाजार से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button