Azamgarh news :पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता 24 घंटे में गिरफ्तार

पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता 24 घंटे में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

गौराबादशाहपुर थाना जौनपुर अंतर्गत आरा निवासी अनुज पाठक पुत्र उपेन्द्र पाठक ने थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनके पिता उपेन्द्र पाठक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व सुप्रिया पाठक निवासी सहनूडीह, थाना बरदह से दूसरी शादी की थी, जिनसे एक पुत्र भी है। वादी के अनुसार सुप्रिया पाठक द्वारा उनके पिता के साथ लगातार दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना की जाती थी। आरोप है कि दिनांक 30.07.2026 को उपेन्द्र पाठक अपनी ससुराल सहनूडीह गए, जहां सुप्रिया पाठक एवं उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 260/26 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

आज दिनांक 01.08.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्ता सुप्रिया पाठक पत्नी स्व. उपेन्द्र पाठक, पुत्री यादवेन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम सहनूडीह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को ग्राम सहनूडीह से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button