Azamgarh news :साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 10,190 रुपये कराए वापस
साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 10,190 रुपये कराए वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की धनराशि वापस कराई गई।
आवेदक श्री लालबहादुर प्रजापति पुत्र स्व. पतिराज प्रजापति निवासी मोहल्ला कोईराना, रामलीला मैदान, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि पैसे भेजते समय गलती से ₹10,190 की धनराशि दूसरे खाते में स्थानांतरित हो गई। इस संबंध में साइबर शिकायत संख्या 23108240088632 दर्ज कराई गई थी।
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पीड़ित के खाते में ₹10,190 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
कार्रवाई के उपरांत पीड़ित को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी अथवा ओटीपी साझा न करें, पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।



