आजमगढ़:समाजवादी लोहिया छात्र वाहिनी की पदाधिकारीयो ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना कर उग्र प्रदर्शन किया
Azamgarh news:प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पुलिस से हुई नोंक-झोंक के साथ राष्ट्रपति के नामित सोपा गया ज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की छात्र सभा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राम जन्मभूमि निधि (चंदा) में कथित गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये। उग्र प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं से खींचातानी और नोक झोंक भी हुई। खींचा तानी के साथ राष्ट्रपति के नामित ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं से एकत्र किए गए चंदे में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।सपा छात्र सभा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान “चंपत राय को गिरफ्तार करो” के नारे लगाए और कहा कि यदि चंदे में गबन हुआ है तो दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा छात्र सभा लोहिया वाहिनी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहने के बावजूद भी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया।



