विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आलम बदी को श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने की सराहना

CM Yogi pays tribute to Alam Badi on the first day of the monsoon session of the Assembly, praising him.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य रहे समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 90 वर्ष से अधिक आयु के आलम बदी का 23 जुलाई को निधन हो गया था। वे आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलम बदी के साथ-साथ 21 अन्य पूर्व विधायकों के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि जनसेवा के प्रति समर्पण हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। मुख्यमंत्री ने आलम बदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

90 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति की मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ के बिंदवल गांव में जन्मे आलम बदी विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य थे। वे पहली बार 1996 के मध्यावधि विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए। इसके बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनता के प्रति समर्पण हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा का विषय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button