Azamgarh News:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

आजमगढ़ जनपद में जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत आजमगढ़ पुलिस विभाग में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अमित शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटी, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना फूलपुर तथा निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी/सीटीसी/चुनाव सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को प्रभारी सीटीसी/डीसीआरबी से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मेहनगर, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना जहानागंज तथा उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस लाइन से थाना निजामाबाद भेजा गया है।

इसके अलावा अलग से जारी आदेश में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष कप्तानगंज तथा निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button