Azamgarh news:साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखकर जागरूक हुए विद्यार्थी

ईशान पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

गंभीरपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित क्षेत्र के शिक्षण संस्थान ईशान पब्लिक स्कूल में गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंभीरपुर थाना के साइबर प्रभारी विपिन द्विवेदी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।साइबर प्रभारी विपिन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग एटीएम कार्ड या यूपीआई का उपयोग करते हैं, उन्हें समय-समय पर अपना पिन बदलते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बैंक अधिकारी बनकर फोन करे और ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी मांगे, तो किसी भी स्थिति में ऐसी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि साइबर ठग लोगों को विभिन्न तरीकों से झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल लेते हैं। इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश, डिजिटल अरेस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।साइबर प्रभारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना घटित होती है, तो वह बिना देर किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका टीम द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। साइबर टीम में कांस्टेबल हैदर अली, महिला कांस्टेबल अमीषा पटेल, आकांक्षा सिंह भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button