Azamgarh News:पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल

आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंदूरी गांव निवासी शंभू मंगलवार को शंभू बाजार में मक्का बेच रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे शंभू गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल के भाई शेषनाथ ने आरोप लगाया कि हमला पूर्व नियोजित था और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह तक पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और मामले की पड़ताल में लगी रही।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button