Azamgarh News:इंस्टाग्राम पर ड्रोन कैमरा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी का ₹3,400 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस*

*थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़*
इंस्टाग्राम पर ड्रोन कैमरा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी का ₹3,400 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस*
साइबर हेल्प डेस्क बरदह की प्रभावी कार्रवाई से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित को मिली राहत*
दिनांक 15.03.2026 को अमित यादव पुत्र सुन्दर यादव निवासी खरगीपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा इंस्टाग्राम पर ड्रोन कैमरा खरीदने का विज्ञापन देखने के उपरांत दिए गए लिंक पर क्लिक कर भुगतान किया गया, जिसके फलस्वरूप उनके साथ ₹3,400 की साइबर ठगी हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा उसी दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33103260058845 दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते में धोखाधड़ी की धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर एमआरएम (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में ₹3,400 की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई, जिससे पीड़ित को राहत मिली।



