इज्जत’ के नाम पर बेटी की हत्या का आरोप,बिना शादी प्रेग्नेंट हुई बेटी की पिता ने ली जान,फिर लाश के पैर छूकर मांगी माफी

आगरा/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा सेआगरा/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा से कथित ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी पिता ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह बेटी को दवा दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा लाया और चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद ही बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट तिगड़ी थाने में दर्ज कराई। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को परिवार के बयान पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। कथित ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी पिता ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह बेटी को दवा दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा लाया और चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद ही बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट तिगड़ी थाने में दर्ज कराई। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को परिवार के बयान पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
कथित गर्भावस्था बनी हत्या की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती अविवाहित थी और उसके कथित तौर पर गर्भवती होने की जानकारी परिवार को मिली थी। इसी बात से परिवार नाराज था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पिता ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने में उसके दामाद ने भी कथित रूप से साथ दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
शव की तलाश जारी
दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और उसके दामाद को लेकर आगरा पहुंची और उनकी निशानदेही पर चंबल नदी के उस स्थान पर पहुंची, जहां कथित तौर पर युवती को डुबोया गया था। पीएसी के गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश जारी है, लेकिन लगातार बारिश और चंबल के बीहड़ों के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
‘पैर छूकर माफी मांगने’ का दावा
कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि हत्या के बाद आरोपी पिता ने अपनी बेटी के शव के पैर छूकर माफी भी मांगी। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे फिलहाल स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य नहीं माना जा सकता।
पुलिस का बयान
मामले पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि एफआईआर दिल्ली में दर्ज हुई है और जांच दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए इस स्तर पर मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती। आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। शव की बरामदगी और फोरेंसिक जांच के बाद ही कई महत्वपूर्ण तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।



