आजमगढ़:युवती से छेड़छाड़ और धमकी के मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज
Azamgarh: An FIR has been registered against seven people in the case of molesting and threatening a young woman
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा गांव की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर संख्या 0194/2026 दिनांक 1 अगस्त 2026 को दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि फरिहा गांव निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से उसके साथ छेड़खानी करता रहता था। दर्ज कि गई शिकायत के अनुसार, 17 मई 2026 को आरोपी ने फिर से युवती साथ अभद्र व्यवहार किया। जब पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपी के परिजनों को दी तो विवाद बढ़ गया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की लगातार धमकियां दी जाने लगी। पीड़िता ने स्थानीय थाना पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया था जिसमें दोषियों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।बाद में पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।एफआईआर में परवेज आलम, मुरसलीन, सारिक, अफसाना, शिफा बानो, रहमत बानो और शुबा बानो को नामजद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा।



