Azamgarh News:सहकार भारती की बैठक में अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

सहकार भारती की बैठक में अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान

आजमगढ़। सहकार भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक सहकारी बैंक, आजमगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि सहकारी चीनी मिल संघ के निदेशक रामाश्रय राय तथा संयोजक राजेंद्र नाथ पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र पटेल ने किया।

बैठक की शुरुआत सहकार भारती के गीत से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि रामाश्रय राय ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में आगामी 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सहकार भारती अभ्यास वर्ग की तैयारियों और उसके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभ्यास वर्ग को संगठन की मजबूती और सहकारिता के विचारों के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर विजय कुमार पाण्डेय (सह संगठन प्रमुख) एवं बृजेश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सहकार भारती के नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख सर्वेश कुमार पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर गुलाब चौहान, सुरेन्द्र चौहान, राजकुमार जायसवाल, सतेन्द्र सिंह, बासुदेव यादव, राम अधीन मौर्य, लल्लन तिवारी, हरिन्द्र चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button