Azamgarh news:विकास खंड पवई कैम्पस में लगा वर्षा मापक यंत्र घास फूस से ढाका
Azamgarh news: The rain gauge installed in Vikas Khand Pawai campus was covered with grass

नरसिंह
पवई/आज़मगढ़। विकास खण्ड पवई कैम्पस में लगा वर्षा मापक यंत्र घास फूस और झाड़ियों से पट चुका है।दो वर्ष पूर्व वर्षा मापने के लिए यह यन्त्र विकास खण्ड परिसर में पंचायत भवन के बगल में शासन द्वारा लगाया गया था लेकिन जब से यह यन्त्र लगा है तबसे आज तक यह बेकार साबित हो रहा है। वर्षा मापक यंत्र विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस मापक यंत्र के बाहर और अंदर चारों तरफ घास फूस पेड़-पौधे उग आए हैं जिससे इसका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। लाखों खर्च के बाद भी इस योजना का मतलब क्या है और किस लिए लगा है इसकी देखभाल कौन करेगा इसकी जानकारी विकास खण्ड पवई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं है।न किस विभाग के द्वारा लगाया गया है और इसकी कितनी लागत है कोई भी बोर्ड नहीं लगा है सरकार का लाखों रुपए खर्च के बाद भी इस योजना का कोई लाभ आम जन मानस को नहीं है। एड़ियों पंचायत असविन्द कुमार यादव ने कहा कि इस योजना के विषय में हमें जानकारी नहीं है



