Azamgarh News :पूर्वदशम्एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा अपडेट करने में तेजी लाने के निर्देश*

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पूर्वदशम्एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा अपडेट करने में तेजी लाने के निर्देश*

छात्रवृत्ति हेतु लंबित शिक्षण संस्थाएं शीघ्र पूरा करें मास्टर डाटा अपडेट की प्रक्रिया*

आजमगढ़ 07 अगस्त 2026/

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु पूर्वदशम् (कक्षा 09-10), दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) एवं उच्चतर दशमोत्तर शिक्षण सस्थांओ के द्वारा मास्टर डाटा / प्रोफाइल अपडेट किया जाना है। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत शिक्षण संस्था के स्तर से 968 के सापेक्ष 459 विद्यालयो एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के योजनान्तर्गत 606 शिक्षण संस्था के सापेक्ष 330 संस्था एवं उच्चतर दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 807 शिक्षण संस्था के सापेक्ष 121 संस्था द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किया गया है।

उक्त सम्बन्ध में जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम् (कक्षा 9-10), दशमोत्तर शिक्षण संस्था (कक्षा 11.12) एवं उच्चतर दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओ द्वारा मास्टर डाटा / प्रोफाइल अपडेट किये जाने हेतु लम्बित शिक्षण संस्थाओं द्वारा समय सारिणी के अनुसार समयान्तर्गत संस्था की प्रोफाइल अपडेट करते हुये डिजिटली लॉक कराना सुनिश्चित करे इस कार्य हेतु शिक्षण संस्थाओं द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button