आजमगढ़:राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव बने धीरेंद्र प्रताप सिंह 2008 के चुनाव में रह चुके हैं लोकसभा प्रत्याशी

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय रालोद के द्वारा दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी रालोद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रह चुके तथा समाजवादी जनता पार्टी के पूर्व में जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके धीरेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का सचिव मनोनीत किया गया है। जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है, समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का आभार व हर्ष व्यक्त हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास व भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरे प्राणपण से निर्वहन करेंगे जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बन सके। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन के साथ बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी, प्रदेश के मुखिया के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ही बहस करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button