Azamgarh News:बिलरियागंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
बिलरियागंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क
आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस ने अंतरजनपदीय टप्पेबाजी एवं चोरी करने वाले गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये की 538.55 वर्ग मीटर अचल संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति ग्राम नदौरा तकरकारी एवं गड़ेरी पट्टी में स्थित है।
पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, अयोध्या राम मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अपराध से अर्जित धन से उक्त भूमि खरीदी गई थी।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को कुर्क करते हुए प्रशासनिक कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करना है।



