Azamgarh News:नाग पंचमी पर तुर्क पड़री में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

नाग पंचमी पर तुर्क पड़री में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री बाजार में शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों के पहलवान अखाड़े में जुटने लगे। अखाड़ा पूजन के बाद शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में छोटे-बड़े पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के भाई अनीस अहमद रहे। प्रतियोगिता में शक्ति यादव को हराकर अजीत यादव, अविनाश को पछाड़कर आलोक, रामजनम को हराकर प्रमोद तथा सुजीत को पटखनी देकर आर्यन विजेता रहे। विजेता एवं प्रतिभागी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक अमित यादव ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय पहलवान पप्पू यादव, फौजी अजीत यादव और रामवृक्ष यादव ने निभाई, जबकि संचालन नवनीत यादव ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान, सभासद राजू पासवान, सभासद प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव, आलोक यादव, प्रदीप यादव, पवन पाल सहित अन्य लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button