*अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार प्रशिक्षण का अवसर*
आजमगढ़, 17 अगस्त, 2026/
उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों/महिलाओं को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसके अंतर्गत एक माह का सैद्धांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य एवं शैक्षिक योग्यता गैर-तकनीकी व्यवसाय के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण तथा तकनीकी व्यवसाय के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति/महिलाएं उक्त प्रशिक्षण हेतु अपना आवेदन http://diupmsme.upsdc.gov.in पर 25 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे तथा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदकों के लिए स्कोर कार्ड भरना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के लिए निम्न व्यवसाय निर्धारित किए गए हैं—
1. कंप्यूटर
2. दर्जी
अधिक जानकारी के लिए सुमित कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक एवं दूरभाष संख्या 8808123450 अथवा कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।



