Azamgarh News:पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं विपणन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय:

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं विपणन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़, 18 अगस्त 2026 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा राजकीय प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र, करतालपुर, आजमगढ़ में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री आशुतोष, उपायुक्त उद्योग, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री अभिषेक द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा श्री प्रभात रंजन, सहायक आयुक्त उद्योग (एसीआई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री वी. के. राणा, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी, श्रीमती दिव्या तिवारी, एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी, संबंधित विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वन विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में श्री राजकिरण प्रभाकर द्वारा ब्रांडिंग, विपणन एवं उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। श्री ज्ञानेंद्र कनौजिया, प्रोफेसर, बीएचयू द्वारा पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांड पहचान विकसित करने, डिजिटल माध्यमों से विपणन तथा व्यापक बाजार तक पहुंच बढ़ाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने पारंपरिक कौशल एवं उत्पादों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लाभार्थियों की समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों पर खुली चर्चा भी की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा कारीगरों एवं शिल्पकारों को बेहतर विपणन अवसर उपलब्ध कराते हुए उनके उत्पादों को स्थानीय, राष्ट्रीय एवं डिजिटल बाजार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button