Azamgarh News:धान/गन्ना की पराली न जलाने के लिये किसानों को किया गया जागरूक और किसान दिवस का आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
धान/गन्ना की पराली न जलाने के लिये किसानों को किया गया जागरूक और किसान दिवस का आयोजन
कृषि निदेशक महोदय, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ के निर्देश क्रम में प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फाॅर इन-सीटू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ में आज दिनांक-19/08/2026 को कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि श्री सत्येन्द्र राय उपाध्यक्ष भा0ज0पा0 आजमगढ़ की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा कृषकों को मोटा अनाज श्री अन्न की खेती करने हेतु जागरूक करते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा किसानों से पराली न जलाने की अपील की गयी। इस कार्यक्रम में जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक द्वारा मशरूम की खेती की जानकारी देते हुए फसल प्रबन्धन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी देते हुए इसके लाभ से परिचित कराते हुए पराली/गन्ने की पत्ती जलाने से होने वाले नुकसान एवं दण्ड की भी जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं में कृषकों को देय अनुदान की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को धान/गन्ना की पराली न जलाये जाने के सम्बन्ध में बताया गया तथा इसके साथ ही वेस्ट डी कम्पोजर का प्रयोग करते हुए फसल अवशेष को सड़ाकर खेत में खाद के रूप में प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। उक्त के अतिरिक्त सहफसली खेती तथा तिलहनी/दलहनी फसलों को अपनाने, कृषि के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्हें भी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्रों की आकर्षक झाॅकी लगाते हुए कृषकों को इसका अवलोकन कराकर इनके प्रयोग की भी जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-लाटरी के माध्यम से फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्र हेतु चयनित कृषक को यन्त्र की चाभी भी वितरित किया गया। इसी दिवस को प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का भी आयोजन किया गया।
कृषक जागरूकता कार्यक्रम में कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा आकर्षक स्टाॅल लगाकर मौके पर कृषकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक आजमगढ़, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिकगण तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, श्री सदानन्द चैधरी जिला कृषि अधिकारी आजमगढ,़ श्री हरिराज सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊसर सुधार) आजमगढ़, श्री हिमांचल सोनकर कृषि रक्षा अधिकारी आजमगढ़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) आजमगढ़, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, एवं अन्य सम्वर्गीय विभागो तथा विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे।



