Azamgarh News:जान से मारने की नीयत से महिला पर फावड़े से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*

जान से मारने की नीयत से महिला पर फावड़े से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना देवगांव पुलिस ने वांछित अभियुक्त रवि यादव को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा बरामद*

 

 

*घटना का विवरण*

दिनांक 18.08.2026 को वादी दिलीप यादव पुत्र अवध नारायण यादव निवासी ग्राम चकिया भगवानपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि विपक्षी द्वारा उसके खेत में जबरदस्ती पानी बहाया जा रहा था। वादी की मां चन्दा द्वारा मना करने पर विपक्षी रवि यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी चकिया भगवानपुर, थाना देवगांव द्वारा जान से मारने की नीयत से फावड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 296/2026 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.08.2026 को उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि यादव को समय करीब 10:00 बजे रेतवाचन्द्रभानपुर तिराहे से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार किया गया।

 

*बरामदगी का विवरण*

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा बरामद किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

रवि यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी चकिया भगवानपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़। उम्र लगभग 40 वर्ष।

 

*आपराधिक इतिहास-*

मु0अ0सं0 296/2026 धारा 109(1) बीएनएस, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रभारी चौकी लालगंज, हे0का0 जितेन्द्र, का0 अवधेश कुशवाहा एवं का0 अमन तिवारी, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button