आजमगढ़ के लाल ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को मिली अहम जिम्मेदारी

Azamgarh's son hoisted the flag at the state level, former BJP district president Suraj Prakash Srivastava got an important responsibility.

संघर्षशील नेतृत्व की पहचान हैं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह

 

लालगंज/आजमगढ़। दमदार व्यक्तित्व, संघर्षशील तेवर और संगठन के प्रति समर्पण के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले आजमगढ़ जनपद के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लंबे समय से संगठन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी कार्यशैली से लोगों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठन को मजबूत करने की क्षमता और हर परिस्थिति में संघर्ष के लिए तत्पर रहने का उनका अंदाज उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है।लालगंज लोकसभा जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है कि उनके समर्थक उन्हें कार्यकर्ताओं की आवाज और जमीन से जुड़े हुए संघर्षशील नेता के रूप में देखते हैं।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, कायस्थ समाज के लोगों और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। समर्थकों का मानना है कि उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व क्षमता प्रदेश स्तर पर समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जगह-जगह उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं। समर्थकों में इस बात को लेकर विशेष उत्साह है कि आजमगढ़ की धरती से निकला एक संघर्षशील और कर्मठ नेतृत्व अब प्रदेश स्तर पर अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपने कर्मठ नेतृत्व से संगठन और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button