Azamgarh News:अमरनाथ सिंह बने प्रधान संघ के अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
अमरनाथ सिंह बने प्रधान संघ के अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
आजमगढ़ जिले के 22 ब्लॉकों के प्रशासनिक प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह का चयन किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमरनाथ सिंह ने कहा कि जिले के सभी ग्रामों और ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समस्या ब्लॉक स्तर की हो या जिला स्तर की, संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से मामला रखकर उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास और ग्राम प्रधानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी ग्राम प्रधानों को साथ लेकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अमरनाथ सिंह को जिला अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने तक सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासकों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य संचालित किए जाएंगे। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों के कार्यों तथा ग्राम प्रधानों से जुड़े मुद्दों के समन्वय में प्रधान संघ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस मौके पर प्रमोद राय, रामचंदर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



