उल्वे सेक्टर 24 में व्यापारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा

सुभाष पांडे की निर्णायक भूमिका से सफल हुई व्यापारी एसोसिएशन की बैठक

Manju Solanki
उल्वे के सेक्टर 24 हनुमान मंदिर में एडवोकेट श्री सुनील कुमार मौर्या जी के मार्गदर्शन और श्री प्रतिश पाटिल जी के नेतृत्व में व्यापारी एसोसिएशन की बैठक रखी गई, बैठक में गव्हान जिला परिषद सदस्या श्रीमती निकिता निलेश खारकरजी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही, बैठक की शुरुआत महिला पदाधिकारी श्रीमती मंजू सोलंकी द्वारा निकिता जी को साल और पुष्प गुच्छ देकर कि गई. उपर्युक्त बैठक में व्यापारी समाज के समस्याओं और समस्याओं के निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई. उपर्युक्त बैठक के लिए श्री सुभाष पांडे जी की भूमिका निर्णायक रही. उपर्युक्त बैठक में व्यापारी समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी और व्यापारी समाज की एकता और अखंडता को प्रोत्साहित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button