Azamgarh News:कृषि विभाग के नवनियुक्त 89 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

कृषि विभाग के नवनियुक्त 89 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र*

विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, नवनियुक्त कार्मिकों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया प्रेरित*

आजमगढ़, 25 अगस्त 2026//

कृषि विभाग, आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा चयनित 89 नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी कार्मिकों को मंगलवार को विकास भवन सभागार, आजमगढ़ में समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ तथा माननीय सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि संदीप राजभर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को देखा।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संदीप राजभर ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि विभाग किसानों के हित से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन में भी कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत करते हुए कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में प्राविधिक सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को विभागीय योजनाओं, कृषि तकनीकों एवं शासन द्वारा संचालित किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने तथा किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझते हुए उनका समाधान कराने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

 

कार्यक्रम में नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

 

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, कृषि रक्षा अधिकारी आजमगढ़, भूमि संरक्षण अधिकारी आजमगढ़ सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button