Azamgarh News:ठेकमा पुलिस चौकी पर एकल अभियान की बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

ठेकमा पुलिस चौकी पर एकल अभियान की बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

ठेकमा, आजमगढ़

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान की बहनों द्वारा पुलिस चौकी ठेकमा पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एकल अभियान की बहनों ने चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल , उप निरीक्षक पुनीत श्रीवास्तव सहित आरक्षी पंकज यादव, सोनू यादव, विनोद यादव,सुनील सरोज समेत चौकी पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया।

इस अवसर पर एकल अभियान संस्था के जिला अध्यक्ष नवीन राय विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसलिए रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

पुलिसकर्मियों ने एकल अभियान की बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज और पुलिस के बीच भाईचारे का रिश्ता और मजबूत होता है।

 

कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button