Azamgarh News:लालगंज में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया*
*लालगंज में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया*
लालगंज आजमगढ़। ब्रह्माकुमारी संस्था की दीदियों और भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़े ही प्रेम और सौहार्द के साथ तहसील परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की दीदियों नेउपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है। यह केवल धागे का बंधन नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।



