आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में आधा दर्जन मौतों की आशंका
Horrific road accident in Azamgarh, tragic accident on Purvanchal Expressway, half a dozen feared dead in bus-pickup collision

रिपोर्ट महेंद्र पाठक
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की भोर पवई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा माइलस्टोन संख्या 191 के पास चकिया में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप करीब रात 2:15 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, आगे चल रही एक पिकअप वाहन और बेल्थरा रोड डिपो की लखनऊ से बलिया जा रही बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज आसपास के ग्रामीणों तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।हादसे में बस चालक की भी मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चालक को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पिकअप में पशु तस्करी से जुड़े लोग सवार थे, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे में हताहत लोगों की संख्या की जांच कर रही है।
यह एक ब्रेकिंग समचार है कुछ समय बाद विस्तारपर्वक जानकारी दीजएगी



