Azamgarh accident:सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Azamgarh accident: Young man injured in road accident dies during treatment

ठेकमा/आजमगढ़। बरदह थाना के बेला खास गांव में 30 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बुधवार को आजमगढ़ के राम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक (12) पुत्र दूधनाथ के रूप में हुई है।बताया गया कि 30 अगस्त को कार्तिक बेला खास में पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आजमगढ़ के रामा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।



