Azamgarh News:फर्जी दस्तावेजों व अलग-अलग नाम से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–कोतवाली, जनपद–आजमगढ़*

*दिनांक–02.09.2026*

फर्जी दस्तावेजों व अलग-अलग नाम से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरे नाम से बनवाया था पासपोर्ट, BNS एवं पासपोर्ट अधिनियम के तहत दर्ज था मुकदमा*

*आजमगढ़।* थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम व जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में *वांछित अभियुक्त मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू उर्फ जीत बहादुर पासवान, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़* को गिरफ्तार किया है।

 

➡️पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने वर्ष 2018 में मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी। जांच में अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई।

 

➡️इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 369/2026, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

➡️थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.09.2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से बैंकॉक जाने तथा बाद में दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाने की बात बताई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 उदय शंकर तिवारी, का0 सचिन कुमार, का0 सुमित कुमार मय कोबरा-6 के कर्मचारीगण हे0का0 अजब नारायण सिंह एवं का0 जितेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button