Azamgarh news :जिला सलाहकार समिति की तिमाही बैठक में ओडीओपी, सीएम युवा,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एस एच जी आदि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सहित अधिकाधिक लोन वितरण पर जिलाधिकारी ने दिया जोर 

जिला सलाहकार समिति की तिमाही बैठक में ओडीओपी, सीएम युवा,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एस एच जी आदि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सहित अधिकाधिक लोन वितरण पर जिलाधिकारी ने दिया जोर 

बैंकों के प्रगति की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं में ऋण वितरण बढ़ाकर जनपद के आर्थिक विकास को दें गति- जिलाधिकारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति जून 2026 तिमाही की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएम,सीडीओ व बैंक अधिकारियों द्वारा वार्षिक ऋण योजना 2026 -27 की पत्रिका का विमोचन किया गया।

बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों, कृषि, उद्योग, स्वरोजगार एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने ओडीओपी,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एनआरएलएम का सभी बैंकों द्वारा प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक लोन स्वीकृत करेने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए सभी बीडीओ ऑफिस के बाहर व सारे ग्राम सचिवालय के बाहर पोस्टर लगाना सुरक्षित करें। मत्स्य पालन योजना फिशरीज में केसीसी कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लास्ट डेट को 10 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में कुल भौतिक लक्ष्य 5084 के सापेक्ष, 3261 आवेदन प्रेषित, 1551 आवेदन स्वीकृत ,1112 आवेदक वितरित हो चुके हैं। एलडीएम ने बताया कि 10 सितंबर को हरिऔध कला केंद्र में मेगा कैंप लोन का आयोजन कर पीएम स्वनिधि, सीएम युवा, एसएचजी आदि योजनाओं में100 करोड़ का लोन वितरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद के बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की समीक्षा किया उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सीडी रेशियो में वृद्धि लाने हेतु ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न स्वरोजगार, कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक केवल जमा राशि बढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि जनपद के आर्थिक विकास में सहभागी बनते हुए ऋण निवेश को भी बढ़ावा दें। उन्होंने बैंकवार सीडी रेशियो की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले बैंकों को विशेष कार्ययोजना बनाकर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, एनआरएलएम, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, मत्स्य पालन, कृषि आधारित उद्योगों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब न किया जाए। पात्र आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण बढ़ाया जाए, जिससे जनपद का सीडी रेशियो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीडी रेशियो में वृद्धि हेतु नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा प्रत्येक तिमाही में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऋण प्रवाह बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा जनपद के समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। सभी बैंक अधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं। साथ ही बैंक शाखाओं में प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आइजीआरएस /जनसुनवाई, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा कंट्रोल ऑफिस, 10 सितंबर को क्रेडिट कैंप,लोक अदालत,रिकवरी, आरसेटी सहित डीडीएम नाबार्ड द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर पर फोकस किया गया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआई ,एलडीएम यूबीआई अभिषेक द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button