Azamgarh news :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जीयनपुर पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि मु0 सैफ पुत्र शोएब, निवासी ग्राम जयराजपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, हाल पता अजमतगढ़, थाना जीयनपुर द्वारा एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0360/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

आज उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अबु सैफ पुत्र मो0 शोएब, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम जयराजपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को रजादेपुर से अहिरौली जाने वाले मार्ग से समय करीब 09:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button