Azamgarh news :दहेज हत्या के आरोपी को महाराजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 

दहेज हत्या के आरोपी को महाराजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना महराजगंज क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 04.09.2026 को वादी श्री विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 गिरिराज सिंह, निवासी जयरामपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ द्वारा अपनी पुत्री शिवांगी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 214/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत राहुल सिंह सहित 03 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.2026 को अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी महुवी खास, थाना महराजगंज, आजमगढ़ को उसके घर से समय 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button