बैतूल:सरस्वती संस्कार केन्द्र में प्राण प्रतिष्ठा हुए कार्यक्रम बच्चों ने राम सीता बन मन मोहा
मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट
बैतूल। अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा द्वारा संचालित संस्कार केन्द्र अर्जुननगर व हमलापुर में रामलला की शोभायात्रा, मानव श्रृंखला व झांकी बनाकर क्षेत्र को राममय कर दिया। नन्हें-नन्हें बच्चों ने भी पुरूषोत्तम श्रीराम, सीता मैया, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमानजी का वेश रखकर संस्कार केन्द्र पहुंचे। नन्हें-मुन्ने के विभिन्न स्वरूपों से सम्पूर्ण संस्कार केन्द्र रामलला के चरित्र को प्रदर्शित कर रहा था। राम दरबार की आकर्षक झाँकी सजाई गई। राम-सीता, लक्ष्मण स्वरूप में विराजे बच्चों की आरती उतारी गई। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भजनों को प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने रामायण सजीवता पूर्वक चित्रण एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ में मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका वर्मा, पूर्व छात्र अनुराग व संस्कार केन्द्र जिला प्रमुख गोविन्द सिंह ठाकुर द्वारा रामदरबार का पूजन कर किया गया। जिसके बाद बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्कार केन्द्र हमलापुर की श्रीमती संगीता तिवारी व संस्कार केन्द्र अर्जुननगर की श्रीमती भारती मालवीय द्वारा बच्चों को तैयार कर प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान की योजनानुसार सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा बैतूल प्राचार्य संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाला स्टॉफ और पालकगण मौजूद थे।