Azamgarh News:निजामाबाद में चकमार्ग व गड्ढे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत
निजामाबाद में चकमार्ग व गड्ढे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत
निजामाबाद, आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेखपुर हुसाम गांव निवासी एकरार अहमद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गांव में चकमार्ग एवं गड्ढे की सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की है।
शिकायतकर्ता इकरार अहमद का आरोप है कि थाना निजामाबाद क्षेत्र के कुछ हिस्ट्रीशीटरों और उनके भाई द्वारा चकमार्ग एवं गड्ढे की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में हल्का लेखपाल सनी की कथित मिलीभगत और संरक्षण के चलते निर्माण कार्य जारी है।प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी भूमि एवं चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि समय रहते अवैध निर्माण को नहीं रोका गया तो सार्वजनिक आवागमन एवं ग्रामीणों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।



