Azamgarh news :पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र दिया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button