Azamgarh News:अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तीनों जनपदों के प्रबंधकों ने रखे सुझाव, विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

आजमगढ़। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा, आजमगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को श्री दुर्गा जी इंटरमीडिएट कॉलेज, चंदेश्वर, आजमगढ़ के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों से पहुंचे प्रबंधक सभा के पदाधिकारियों एवं प्रबंधक साथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें स्वीकार किया गया।

बैठक में श्रवण राय ने भी संगठन के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधकों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों के सामने समय-समय पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रबंधकों का एकजुट होकर संगठन के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने पर बल दिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और प्रबंधक हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में संगठन के अपने साथी एवं प्रबंधक डॉ. वेदपाल सिंह के निधन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित प्रबंधकों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर श्री दुर्गा जी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक डॉ. फूलचंद जी ने बैठक में पहुंचे सभी प्रबंधक साथियों का अभिवादन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button