Azamgarh news :एस जे पी यू एवं ए. एच. टी की मासिक समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देश

एस जे पी यू एवं ए. एच. टी की मासिक समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज पुलिस लाइन्स सभागार आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./SJPU की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न हुई।

गोष्ठी में चिकित्सा, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जीआरपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, ए.एच.टी./SJPU के कर्मचारी तथा एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में बाल कल्याण अधिकार, आयु निर्धारण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 से संबंधित विषयों एवं विवेचना में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ पुलिस बालकों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button