Azamgarh encounter: आजमगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुठभेड़ के बाद गोवंश वध का आरोपी दबोचा,साबिर के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस समेत हथियार बरामद

Azamgarh encounter: Azamgarh police take swift action, arrest accused of cow slaughter after encounter, Sabir shot in the leg, weapons including pistol and cartridges recovered.

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुँवर नदी किनारे खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित तीन टीमों की कार्रवाई के दौरान बुधवार की रात पुलिस की एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर को सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुँवर नदी के किनारे स्थित खेत में दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में अवशेषों का परीक्षण कर आवश्यक नमूने सुरक्षित कराए। मामले में थाना सरायमीर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। इसी दौरान 09 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ लोग वध में इस्तेमाल किए गए हथियार लेकर सदरपुर (शाहपुर) से कादनपट्टी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर चार आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर तीन आरोपी अंधेरे, खेत और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस के अनुसार, घिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग की। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद दोबारा फायरिंग का प्रयास करने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मो. साबिर पुत्र स्व. शकील, निवासी शाहपुर (सदरपुर), थाना सरायमीर, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

 

तमंचा, कारतूस और वध में प्रयुक्त हथियार बरामद

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे और निशानदेही से .315 बोर का देशी तमंचा, एक फायरशुदा खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक चापड़, दो चाकू और लकड़ी का गोलाकार ठीहा बरामद किया गया है। वहीं, घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने खूनआलूदा एवं सादा मिट्टी, हैंड स्वाब समेत अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी संकलित किए हैं।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 08 सितंबर को उसने अपने साथियों सैफ पुत्र शमीम, आजम पुत्र इरफान उर्फ पप्पू और असजद पुत्र मोकिम, सभी निवासी शाहपुर (सदरपुर), के साथ मिलकर कुँवर नदी के किनारे खेत में गोवंश वध की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने घटना में इस्तेमाल चापड़, चाकू और लकड़ी का ठीहा मौके पर ले जाने की बात भी पुलिस को बताई है। पुलिस अब फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद अपराधियों पर कार्रवाई तेजस्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। जब से भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, पुलिस द्वारा अपराधियों, तस्करों और गोवंश वध में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। कुँवर नदी किनारे हुई घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा और मुठभेड़ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी को भी इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Lपुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 229/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/4/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, गोवंश वध के मामले में भी आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल विजय तिवारी, हेड कांस्टेबल अम्बुज तिवारी, कांस्टेबल विजय प्रसाद गौड़, रिजर्व कांस्टेबल संदीप जायसवाल और महिला कांस्टेबल अंजू यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button