Azamgarh news:फीट गर्ल सेहत व स्वास्थ्य को लेकर छात्रोंओ को किया गया जागरूक
Azamgarh News: Students were made aware about fitness and health by Fit Girl.
आजमगढ़। इनरव्हील क्लब द्वारा फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट के तहत नगर के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल और सचिव वैजयंती साव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सेहत और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए क्लब की ओर से बैडमिंटन, स्किपिंग रोप के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर खाद्य सामग्री जैसे सोयाबीन, रागी का आटा और छाछ का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस कोच प्रिया अग्रवाल ने छात्राओं को फिट रहने के उपाय बताए और माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं व उनसे बचाव के तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक फिटनेस, सही पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। एक स्वस्थ बेटी ही सशक्त समाज की नींव रखती है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति इस सराहनीय पहल के लिए गीता अग्रवाल सहित इनरव्हील क्लब की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।



