Jabalpur news:SP ऑफिस में गुम हुए मोबाइलों का वितरण, मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे – एएसपी आयुष जाखड़ ने दी जानकारी

Jabalpur News: Lost mobile phones distributed at the SP office, faces lit up after receiving them - ASP Ayush Jakhar provided the information.

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को दोपहर 1 बजे गुम और चोरी हुए मोबाइलों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।एएसपी आयुष जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आजकल बहुत ही संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है। मोबाइल गुमना और चोरी होना आजकल एक बड़ी समस्या बन गई है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले महीने पुलिस ने *175 मोबाइल* रिकवर किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग *30 लाख रुपए* है। आज उन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किया गया।इनमें से कुछ मोबाइल गुम गए थे और कुछ चोरी हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर मालिकों को लौटाया। बरामद मोबाइलों में अधिकांश एंड्रॉइड टचस्क्रीन स्मार्टफोन हैं, कुछ आईफोन भी शामिल हैं, जबकि कीपैड मोबाइल बहुत कम हैं।इस दौरान साइबर अपराधों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को साइबर अपराधों की बदलती पद्धति के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि कैसे इनसे बचा जा सकता है और कैसे पुलिस इसमे उनकी मदद कर सकती है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button