Azamgarh news :मजदूरी मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर मारपीट व अपमानित करने का आरोपी गिरफ्तार
मजदूरी मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर मारपीट व अपमानित करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत ग्राम महुला निवासी मिथिलेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मजदूरी मांगने के विवाद में रवि उर्फ रितेश राय, संदीप राय व मंजू देवी द्वारा उसे जबरन गौशाला ले जाकर पेड़ से बांधा गया तथा मारपीट कर अपमानित एवं उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 256/2026, धारा 115(2), 352, 131, 133 बीएनएस काअभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रवि उर्फ रितेश राय पुत्र स्व0 श्रीप्रकाश राय, निवासी ग्राम महुला, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष को दिनांक 07.09.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
किसी व्यक्ति को अपमानित करना, जबरन बंधक बनाना अथवा मारपीट कर कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।



