Azamgarh news :04 माह से अधिक समय से फरार ₹25,000/- का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

04 माह से अधिक समय से फरार ₹25,000/- का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2026 धारा 2(बी)(1)/3(1) उ0प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित आरोपी सलटू राम पुत्र रामचरन राम, निवासी ग्राम नसरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता काशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 65 वर्ष, वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

1. दिनांक 23.06.2024 को भवरनाथ से दोहरीघाट जा रही अम्बालिका राय पत्नी विनयानन्द राय, निवासी फरसरा खुर्द, जनपद मऊ द्वारा थाना जीयनपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि टेम्पो से यात्रा के दौरान उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें सोने के जेवरात रखे थे। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 296/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सलटू राम सहित अन्य की संलिप्तता प्रकाश में आने पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई तथा आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

2. दिनांक 07.10.2024 को हाफिजपुर चौराहे से जीयनपुर जा रही रीमा यादव पुत्री रामविलास यादव, निवासी ग्राम खतिरपुर, पोस्ट सगड़ी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा टेम्पो में यात्रा के दौरान उनके झोले की चैन काटकर जेवरात चोरी किए जाने के संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 476/2024 धारा 303(2) बीएनएस बनाम दो अज्ञात महिलाएं पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सलटू राम सहित अन्य की संलिप्तता प्रकाश में आने पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

उक्त आपराधिक गतिविधियों के आधार पर आरोपी सलटू राम सहित अन्य के विरुद्ध उ0प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 09.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री विनय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पहलवान तिराहा के पास से समय करीब 10:30 बजे 04 माह से अधिक समय से फरार चल रहे पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी सलटू राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

अपराध करने का तरीका–

गैंग चार्ट एवं पूर्व में प्रकाश में आए अभियोगों के अनुसार आरोपी सलटू राम अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से चोरी की घटनाएं करता था। गिरोह के सदस्य टेम्पो एवं अन्य सवारी वाहनों में सामान्य यात्री बनकर बैठते थे। इनके द्वारा विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाया जाता था। यात्रा के दौरान मौका पाकर महिलाओं के बैग/झोले की चैन काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया जाता था। घटना के बाद चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लिया जाता था अथवा जेवरात को बेचकर प्राप्त धनराशि का बंटवारा किया जाता था।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित, वांछित एवं संगठित अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button