Azamgarh news:जनता के प्रति समर्पित निजामाबाद के उपजिलाधिकारी रोज जनता की समस्या को 10 बजे से 12 बजे तक सुनते है

Azamgarh News: The Sub-Divisional Magistrate of Nizamabad, dedicated to the public, listens to the problems of the public every day from 10 am to 12 noon.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद के उपजिलाधिकारी जनता की समस्या के समाधान के लिए रोज जनता दरबार लगाते हैं।रोज सुबह अपने चैम्बर में 10 बजे से 12 बजे तकअपने चैम्बर में बैठ जाते हैं और दरबार में जनता की समस्या बहुत गौर से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हैं।बेहद शांत खुश मिजाज हृदय के नवागत नायब तहसीलदार क्षेत्र में जाकर देखकर उपजिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपते हैं फिर उपजिलाधिकारी अपना निर्णय सुनाते है।उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन के निर्णय से क्षेत्र की जनता बेहद खुश है।आज क्षेत्र की जनता अपनी हर छोटी या बड़ी समस्या उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन से कह पा रही है और उसका निदान भी हो जा रहा है जिसके कारण जनता बेहद खुश है।आज निजामवाद तहसील पर सभी अधिकारी काफी अच्छे और सुलझे हुए आए हुए हैं जनता जिनसे बिना किसी संकोच के अपनी समस्या स्थापित करती है और उसे उसका समाधान भी मिल जाता है।उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन जी खुद बहुत सरल हृदय कोमल बचन के धनी अधिकारी हैं ,आज क्षेत्र की जनता बिना रोक टोक अपनी समस्या उपजिलाधिकारी से कह पा रही है और उपजिलाधिकारी जनता की समस्या का समाधान तुरंत कर देते हैं या टीम गठित कर नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह को मौका पर भेज कर समस्या का समाधान करवाते हैं जब स्वयं उपजिलाधिकारी खुद इतने अच्छे अधिकारी हैं तो तहसील अच्छी ही होगी।उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन जी जब से निजामाबाद तहसील का चार्ज संभाले है तब से जनता के प्रति समर्पित हैं उन्होंने 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित कर दिया है।जनसुनवाई में एक एक व्यक्ति को बुलाकर उसकी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते है फिर उसका निस्तारण स्वयं क्षेत्र में जाकर या नायब तहसीलदार को राजस्व निरीक्षक लेखपाल को भेजकर समस्या का समाधान करवा रहे हैं।क्षेत्र के लोग भी उपजिलाधिकारी के इस कार्य से बहुत खुश हो रहे है।आज क्षेत्र के लोगों का विश्वाश भी उपजिलाधिकारी के प्रति काफी बढ़ गया है कि अब न्याय होगा क्योंकि आई ए एस अयान जैन रोज दो घंटा जनसुनवाई में जनता की समस्या सुनकर उसका समाधान भी कर दे रहे है जिससे क्षेत्र की जनता उपजिलाधिकारी के कार्यों से बहुत प्रभावित हो रही है।इसी कारण रोज जनता दरबार में उपजिलाधिकारी के समक्ष भीड़ बढ़ रही है क्योंकि क्षेत्र की जनता का विश्वास उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन के प्रति बढ़ा है। आई ए एस अयान जैन रोज 10 से 12 जनसुनवाई कर रहे है फिर 12 बजे से 3 बजे तक कोर्ट देखते हैं उसके बाद 3 बजे से क्षेत्र में जनता के शिकायतों के समाधान के लिए निकल जाते हैं।क्षेत्र की जनता भी आई ए एस अयान जैन जैसा उपजिलाधिकारी पाकर काफी खुश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button